logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लव ट्रायंगल में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: ये मेरी बंदी है ऐसा कहते हुए दो युवको ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान मोहम्मद सोहेल मोहम्मद शकील (24) के रूप में हुई है। वह डेकोरेशन का काम करता है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो सैयद इरशाद (23) और शोएब अंसारी (23) दोनों वनदेवी नगर निवासी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे के दरमियान पुलिस को नियंत्रण कक्ष से जानकारी मिली थी कि संतोष नगर झोपड़पट्टी परिसर में एक युवक गंभीर घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है जिस पर दो लोगों ने जानलेवा हमला किया है। इसी सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल मोहम्मद सोहेल मोहम्मद शकील को  इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को दो युवक एक दोपहिया से जाते हुए दिखे। संदीघ दिखने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को उठा लिया। पहले तो आरोपियों ने इससे इनकार किया, लेकिन जब पुलिस ने अपनी तरह से पूछताछ की तो दोनों ने हमला करने की बात काबुल ली।

युवती को लेकर कई दिनों से चल रहा था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती से शादी करने को लेकर हुए विवाद में यह हमला हुआ है। घायल सोहेल एक युवती से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। इसी के मद्देनहर चार साल पहले वह युवती को अपने घर लेकर आया था। इसी दौरान युवती की फेसबुक के माध्यम से आरोपी शोएब अंसारी से मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। हालांकि, इस बात की जानकारी साहिल को भी हो गई। इसको लेकर साहिल और शोएब के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। आरोपी ने सोहेल को युवती से दूर रहने की हिदायत दी थी, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया। इसको लेकर दो दिन पहले भी आरोपी के साथ साहिल का झगड़ा हुआ था।

फ़ोन कर बुलाया, फिर चाकुओं से गोदा

गुरुवार को आरोपी शोएब ने फ़ोन कर सोहेल को मामला सुलझाने के बहाने से मिलने के लिए संतोष नगर झोपड़पट्टी परिसर में बुलाया। जैसे ही साहिल अपनी दोपहिया से वहां पहुंचा पीछे से आ रहे दोनों आरोपियों ने पहले तो उसे रोका और उतारते ही चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गया। सोहेल को मरा समझ दोनों वहां से फरार हो गए।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।