logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सिटी स्कैन करने आये मरीज की मौत, परिजनों ने मेडिकल के तीन डॉक्टरों सहित एक 'बीपीएमटी' छात्र बोला हमला


नागपुर: मध्य भारत के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज (State Medical College) में सोमवार को बवाल हो गया। जहां सिटी स्कैन करने के लिए आए एक मरीज की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनो ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल के तीन डॉक्टरों और एक बीपीएमसी छात्र की पिटाई कर दी। इस घटना से मेडिकल में हड़कंप मच गया। विरोध में डॉक्टरों ने काम बंद करने का ऐलान कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कमलेश यादव नामक मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज को अतड़ियों की दिक्कत थी। मरीज की हालत को देखते वहां मौजूद रेजिडेंट डॉक्टरों ने सीपीआर देकर पहले उसे स्टेबल किया, इसके बाद सिटी स्कैन के लिए उसे लेकर गए। लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने वहां भी मरीज को सीपीआर देकर उसे स्टेबल करने की कोशिश की लेकिन उसने कोई मूमेंट नहीं किया। 

मरीज के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने वहां मौजूद तीन रेजिडेंट डॉक्टरों और एक बीपीएमसी छात्र पर हमला कर दिया। इस  मरीज के परिजनों ने चारों की जमकर पिटाई की। यह घटना होते ही मेडिकल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों की पिटाई की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों ने काम करने से इनकार कर दिया।

मेडिकल प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी अजनी थाने को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पांच से छह आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।