logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गोरेवाड़ा प्राणी संग्रहालय में मादा तेंदुआ की मौत, नर तेंदुए से लड़ाई के दौरान जान जाने की आशंका 


नागपुर: हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे अंतरराष्ट्रीय प्राणी संग्रहालय में एक मादा तेंदुआ चांदनी की मौत होने की खलबली मचाने वाली जानकारी सामने आई है। सोमवार शाम पांच बजे मादा तेंदुआ जंगल में मृत पाई गई। संग्रहालय अधिकारीयों की माने तो नर तेंदुए के साथ लड़ाई में मादा तेंदुए की मौत हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले हफ्ते चिड़ियाघर की एक मादा तेंदुआ चांदनी सफारी के पिंजरे से रात में आश्रय स्थल पर नहीं लौटी थी। पिछले तीन दिनों से उसकी खोजबीन शुरू थी। रविवार को तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था। सोमवार को जब वन अधिकारियों ने देखा तो पिंजरे में एक नर तेंदुआ फंस पाया गया। 

 गोरेवाड़ा जंगल से नर तेंदुआ सफारी के पिंजरे में घुसने की सूचना मिलते ही संग्रहालय के कर्मचारियों ने चांदनी को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया था। दिन भर की तलाश के बाद शाम करीब 5 बजे चांदनी मृत पाई गई। माना जा रहा है कि मादा की मौत जंगली तेंदुए से लड़ाई में हुई है। देर शाम महिला का अंतिम संस्कार कर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पकड़े गए जंगली तेंदुए को देर शाम जंगल में छोड़ दिया गया।