logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, अज्ञात ने फ़ोन कर मांगी दो करोड़ की फिरौती


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को जान से मारने की धमकी मिली है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने नागपुर के देवनगर स्थित कार्यालय में फ़ोन कर यह धमकी दी। केंद्रीय मंत्री को धमकी मिलने की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया। आनन्-फानन में केंद्रीय मंत्री के आवास और उनके कार्यालय की सुरक्षा बाढ़ दी गई है। जिस समय यह धमकी दी गई गडकरी की नागपुर मे ही मौजूद हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 11 से साढ़े 11 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने गडकरी ने कार्यालय में तीन बार फ़ोन किया और दाऊद (Dawood Ibrahaim) का नाम लेकर 100 करोड़ की फिरौती मांगी। वहीं नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस के बड़े अधिकारी सायबर सेल के कर्मचारियों के साथ केंद्रीय मंत्री के कार्यालय पर पहुंच गए हैं।

तीन बार किया गया फ़ोन 

वहीं इस मामले पर डीसीपी राहुल मदने ने कहा, “तीन फोन कॉल आए थे। जानकारी मिल गई है हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम कर रही है। अभी जांच जारी है। हमने मंत्री की सुरक्षा को और बढ़ा दी गई है। मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।”

हुबली से आया फ़ोन 

मीडिया में चल रही खबरों की माने तो केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में अज्ञात फ़ोन कर्नाटक के हुबली से आया था। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय ने फ़ोन नंबर और तस्वीर को पुलिस से साझा किया गया है।