logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: येरखेड़ा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग, पिछले 11 दिनों से नागरिकों की भूख हड़ताल जारी


नागपुर: कामठी येरखेड़ा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल शुरू कर दी है. इस आंदोलन का 11वां दिन है. 

येरखेड़ा गांव की आबादी 35 हजार से ऊपर है और यहां 20 हजार वोटर हैं. जैसे-जैसे इस गाँव का विस्तार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, नवगठित शहरी बस्तियों के नागरिकों को सड़क, सीवेज नाली, स्वच्छता, बिजली जैसी अन्य बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

नागरिकों का आरोप है कि ग्राम पंचायत प्रशासन इस समस्या के समाधान में लापरवाही बरत रहा है. प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए दो माह पहले उन्होंने कलेक्टर डॉ विपिन इटनकर और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्या शर्मा को ज्ञापन देकर येरखेड़ा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की थी.