logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: SDO पर जानलेवा हमला करने वाले रेत तस्करों पर MPDA लगाने की मांग, आशिष देशमुख ने डिप्टी एसपी को सौंपा ज्ञापन


नागपुर: रामटेक थाना अंतर्गत एसडीओ वंदना सवरंगपते पर रेती तस्करों द्वारा जानलेवा हमले को लेकर भाजपा प्रवक्ता आशिष देशमुख और पूर्व विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने डिप्टी एसपी पुडलिक भटकर से मिलकर रेती तस्करों पर कठोर कार्यवाही सहित MPDA लगाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

रामटेक SDO पर रेती तस्करों के द्वारा हमले के प्रयास को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज़ हो गई है, तथा हमले को लेकर आशिष देशमुख ने रेती चोरी एवं रेती तस्करों को राजनीतिक आशिर्वाद मिलने की बात कही है। 

रेती चोरी प्रकरण को लेकर रामटेक पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि रामटेक SDO वंदना सवरंगपते ने रेती तस्करों पर की गई। छापामार कार्रवाई में 8 रेती ट्रक जब्त किए गए हैं। जिसमें राजस्व एवं रामटेक पुलिस के द्वारा जांच शुरू है।