logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: किसानों के लिए पेंच नहर का पानी छोड़ने की मांग, डी मल्लीकार्जुन रेड्डी ने जल सिंचन विभाग को सौंपा ज्ञापन


नागपुर: बारिश का मौसम होने के बाद भी धान के फ़सल के अनुरूप बारिश न होने के कारण पूर्व विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी ने पेंच जल सिंचन विभाग के कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन देकर खरीफ फसल 2024 के लिए पेंच नहर का पानी किसानों के लिए छोड़ने की मांग की है। उन्होंने इस बात की जानकारी पत्रकार परिषद के माध्यम से दी।

भारतीय जनता पार्टी के रामटेक जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में पूर्व विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी ने कहा कि, बारिश वैसी नहीं हुई है, जैसी होना चाहिए था, तथा विभाग के अधिकारियों को भी बारिश को लेकर पूरी जानकारी नहीं है, जिसके कारण किसानों की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। 

उन्होंने कहा, “वर्तमान में किसानों के फ़सल की रक्षा पेंच नहर के पानी से की जा सकती है, इसी लिए किसानों की फसल के लिए तत्काल पानी छोड़ने की मांग पत्रकार परिषद के माध्यम से की गई है।”