logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मौदा में हल्दीराम कंपनी के सामने कांग्रेस और ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस बल-आंदोलनकारियों में धक्का मुक्की


नागपुर: मौदा थाना क्षेत्र में हल्दीराम कंपनी द्वारा निर्मित परिसर से सटी जमीन किसनों के इलाके से लगने की वजह कंपाउंड को वापस लेने की मांग अब पादंन के किसान कर रहे हैं. इसके चलते बड़ा विरोध प्रदर्शन और हंगामा हुआ. स्थानीय पुलिस को स्थिति सँभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा.  

ग्रामीणों की कंपाउंड को वापिस लेने की मांग के चलते कंपनी के व्यवस्थापक जनप्रतिनिधि दिनेश ढोले ने चर्चा की. प्रतिनिधि दिनेश ढोले ने बताया कि जब वह कंपनी व्यवस्थापक से बात करने गए तो उसने ढोले के साथ अभद्र व्यवहार किया और पैसे  मांगे.

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी ने कहा कि हल्दीराम कंपनी ने तानाशाही कर रोड पर परिसर पर निर्माण किया है, उसे तोड़कर सड़क को चौड़ा करना चाहिए। ऐसी मांगो को लेकर कांग्रेस और ग्रामीणों ने कंपनी के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

वहीं ग्रामीणों ने पुलिस विभाग से कंपनी प्रशासक द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर माफी मांगने की मांग करते हुए जबरन कंपनी में घुसने का प्रयास किया. समय रहते पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर प्रदर्शन को शांत करा दिया.

लेकिन यहां कुछ देर माहौल तनावपूर्ण रहा और थोड़ी देर के लिए चक्का जाम कर दिया गया. इस समय वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था.