logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के देवगिरि आवास पर विभिन्न प्रलंबित मांगों को लेकर फासेपारधी समुदाय का प्रदर्शन


नागपुर: नागपुर स्थित उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के देवगिरि आवास पर अमरावती से आए फासे पारधी समुदाय के लोगों ने अपनी विभिन्न प्रलंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों के साथ उनके माता पिता भी यहां मौजूद रहे और उपमुख्यमंत्री के देवगिरि आवास ‘स्कूल भरो’ धरना प्रदर्शन किया। 

समृद्धि महामार्ग बनने से फासेपारधी समुदाय के छात्रों लिए बनी आश्रम शाला को हटा दिया गया. अमरावती जिले के मंगरुल चौहान में यह शाला थी. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मतीन भोसले ने बताया कि उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने बच्चों के पुनर्वास और स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये देने का वादा किया था. लेकिन यह फंड जारी नहीं किया गया. 

उन्होंने कहा कि स्कूल के लिए तीन शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ही जीआर  जारी किया गया था, लेकिन वह भी कागज पर ही रह गया. वहीं, फासेपारधी समाज को 10 एकड़ जमीन देने की मांग पूरी नहीं की गई है. इसके साथ ही ढाई-ढाई लाख रुपये के आवास की भी विशेष मांग थी लेकिन समुदाय को अभी तक इसका लाभ भी नहीं मिला। 

इन्हीं से सब मांगों को लेकर अमरावती से आए फासे पारधी समुदाय के छात्र और उनके माता-पिता देवगिरी के सामने ‘स्कूल भरवा कर, इन प्रलंबित मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन किया। 

इस दौरान मतीन भोसले ने आशा जताई कि यदि इन सभी मांगों को लेकर देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी तो समुदाय की अटकी हुई मांगें पूरी हो सकती हैं, जिसके चलते वह देवगिरि पहुंचे हैं.