logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहर की पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर विभागीय आयुक्त बिदरी ने की बैठक, अधिकारीयों को दिए निर्देश


नागपुर: शहर में पार्किंग और यातायात व्यवस्था बड़ी समस्या बनी हुई है। तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रैफिक की दिक्कत बनी हुई है। इसी को लेकर  गुरुवार को विभागीय आयुक्त राजलक्ष्मी बिदरी ने अधिकारीयों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आयुक्त ने शहर में यातायात नियमों के प्रति नागरिकों में जागरूकता पैदा करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी उपाय लागू करने सहित 'दुर्घटना मुक्त शहर' की अवधारणा को लागू करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में सह पुलिस आयुक्त अश्वती दोरजे, सुधार प्रन्यास के अध्यक्ष मनोज कुमार सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त आंचल सूद गोयल, अपर कलेक्टर आशा पठान, पुलिस उपायुक्त डॉ. अश्विनी पाटिल और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

बैठक के दौरान बिदरी ने कहा, "शहर में यातायात बाधित न हो, इसके लिए संबंधित विभाग शहर के सभी जोन की समीक्षा करें और पार्किंग के लिए जगह निर्धारित करें।" उन्होंने आगे कहा कि पार्किंग सुविधा के लिए चयनित 75 सड़कों में से सबसे पहले और दूसरे चरण में 18 सड़कों का सर्वे पूरा कर लिया गया है और मार्किंग व बोर्ड लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने शेष कार्य चरणबद्ध तरीके से करने के बजाय सभी कार्य एक साथ करने की योजना बनाने के निर्देश दिये।"