logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: विभागीय आयुक्त कार्यालय में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया ध्वजारोहण


नागपुर: आज सुबह 9:05 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को विभागीय आयुक्त कार्यालय में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान यहां नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार और कलेक्टर विपिन इटनकर भी उपस्थित थे.

इस दौरान फडणवीस ने स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों और उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया.

अपने वक्तव्य के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कल ही सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज के काम का भूमिपूजन किया. सरकार ने इस मेडिकल कॉलेज के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं ताकि वहां सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.  उन्होंने बताया कि इसी के साथ मेयो को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए 300 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.

फडणवीस ने गढ़चिरोली पुलिस को उनके सराहनीय कार्यों के लिए मैडल मिलने पर बधाई भी दी. फडणवीस ने कहा, “यह बहुत संतुष्टि की बात है कि हमारे गढ़चिरोली पुलिसकर्मियों ने अपनी बहादुरी के लिए बड़ी संख्या में पदक जीते हैं. 26 जनवरी को मेडल भी मिल गया. गढ़चिरोली को वर्ष के दौरान 64 पदक प्राप्त हुए हैं. पूरे देश में सबसे ज्यादा पदक गढ़चिरोली को मिले हैं.”