logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने नागपुर में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन, आशा वर्करों को वितरित किए मोबाइल फोन


नागपुर: आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने वर्चुअल माध्यम से कटोल तहसील के झिल्पा, भोरगड और पारशिवनी तहसील के घाटपेंढरी में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आशा सेवकों को मोबाइल फोन भी वितरित किये गये।

रेशिमभाग स्थित सुरेश भट सभागृह में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से फडणवीस ने प्राथमिक आरोग्य केंद्र का उदघाटन किया। इसके साथ ही 1900 से अधिक आशा वर्करों को मोबाईल फोन का वितरण भी किया गया।

अपने भाषण में फडणवीस ने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाना है, इसलिए महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। लाडली बहन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाएगी। फडणवीस ने कहा कि इसके साथ ही सरकार ने लड़कियों की शिक्षा के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत निजी कॉलेजों में 507 कोर्सो के लिए शिक्षा को मुफ्त मिलेगी। फडणवीस ने कहा कि सरकार ने आशा वर्करों के मानधन में वृद्धि की है जो इस महीने से मिलने लगेगी।