logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सख्ती के बावजूद नायलॉन मंजे पर नहीं रुक रही बिक्री, पुलिस ने 10 लाख का माल किया जब्त


नागपुर: नागपुर की तहसील पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मिली गुप्त जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई कर टीमकी परिसर में  प्रतिबंधित नायलॉन मांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपनी दुकान से एक माल वाहक गाड़ी में भरकर इस माल को अपने गोदाम लेकर जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। 

तहसील पुलिस की टीम मंगलवार को अपने थाना परिसर में गस्त कर रही थी इस दौरान उन्हें जानकारी मिली की मांझा तस्करी और उसकी बिक्री के कई मामलों में लिप्त अमोल मौंदेकर नामक आरोपी प्रतिबंधित नायलॉन मांजे की बिक्री कर रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने टीमकी परिसर स्थित अमोल की दुकान पर छापा मार कार्रवाई की।

इस दौरान दुकान के पास ही खड़ी एक माल वाहक गाड़ी में 60 पेटी प्रतिबंधित नायलॉन मांजे की पुलिस ने बरामद की। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है ।इस कार्रवाई के दौरान गाड़ी चालक मोहम्मद सद्दाम मोहम्मद अब्दुल को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसकी मालवाहक गाड़ी भी इस मामले में पुलिस ने बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान करीब 10 लाख रूपयों का माल पुलिस ने बरामद किया है।