logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस ने मिहान में किया इंडामेर-एयरबस हेलीकॉप्टर एमआरओ का उद्घाटन


नागपुर: आज नागपुर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मिहान में इंडामेर एयरबस फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एनसीपी नेता प्रफुल पटेल के साथ एयरबस हेलीकॉप्टरों के कार्यकारी उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष रोमेन ट्रैप और रेमी माइलार्ड के साथ इंदामेर एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक प्रजय पटेल उपस्थिति थे। 

इस दौरान फडणवीस ने कहा कि यह नागपुर के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। फडणवीस ने बताया कि यह एमआरओ शुरू होने से नागपुर में हेलीकाप्टर क्षेत्र में बड़ा इकोसिस्टम भी शुरू हो रहा है। उन्होंने ने बताया कि जल्द ही नागपुर में वास्तव हेलीकाप्टर का निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि राज्य की एविएशन पॉलिसी को बढ़ावा देने के लिए कई बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।       

एयरबस हेलीकॉप्टरों से प्राधिकरण के तहत, इंडामेर मुंबई, नई दिल्ली और नागपुर में अपनी सुविधाओं पर एयरबस हेलीकॉप्टरों के लिए एमआरओ सेवाएं प्रदान करेगा।

बता दें कि देश में रोटरी-विंग रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को महत्वपूर्ण बढ़ावा देने के लिए, एयरबस हेलीकॉप्टर और इंडामेर ने भारत में हेलीकॉप्टरों के लिए अत्याधुनिक बाजार सेवाएं प्रदान करने के लिए हाथ मिलाया है।