logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रदीप मिश्रा के कथा में पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, दो दिनों से पंडाल में जमे शिव भक्त


नागपुर: काफी इंतजार के बाद आख़िरकार मंगलवार 17 अक्टूबर से विख्यात कथावचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा शुरू हो गई है। शहर के उमरेड रोड स्थित टोलनाके के पास कथा का आयोजन किया जारहा है। 80 एकड़ से ज्यादा की जगह में बने पंडाल में आयोजित इस कथा में पहले दिन दो लाख से ज्यादा लोग कथा सुनने पहुंचे। दक्षिण नागपुर विधायक मोहन मते और लोकसेवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित इस कथा के पहले दिन राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पंडाल में हाजिरी लगाई। इस दौरान फडणवीस ने कथा वाचक मिश्रा जी का स्वागत किया। 

कर्नाटक, छत्तीसगढ़ से पहुंचे भक्त 

देश में प्रदीप मिश्रा की कथा को सुनने वाले लोगों की कमी नहीं है। करोडो की संख्या में लोग उनकी कथा को सुनते और उन्हें मानते हैं। नागपुर में शुरू कथा में शामिल होने के लिए केवल नागपुर या आस पास के जिलों से नहीं, बल्कि कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से लोग पहुंचे हैं। कथा में जगह मिलेगी की नहीं इसको देखते हुए कई लोग दो दिन पहले से ही पंडाल में आकर बैठे हुए हैं।

पंडाल पड़ गया छोटा 

भक्तो में प्रदीप मिश्रा को लेकर किस तरह का भाव है इसी से समझा जा सकता है कि, कथा स्थल पर बने पंडाल छोटे पड़ गए। जितने लोग अंदर बैठे हुए थे, उतने ही लोग बाहर बैठे हुए दिखाई दिए। हजारो की संख्या  में लोग धुप में बैठ कर कथा सुनी। 17 अक्टूबर से शुरू हुई कथा 21 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगी।

उमरेड रोड पर लगी वाहनों की भीड़ 

आयोजकों द्वारा कथा में आने वाली भीड़ को देखते हुए शहर के बाहर यानी उमरेड रोड स्थित टोल नाके के पास करीब 80 एकड़ परिसर में कथा का आयोजन किया है। कथा में शामिल होने के लिए दो दिन पहले से लोग नागपुर पहुंचने लगे थे। वहीं आज मंगलवार के दिन लाखों की संख्या में भक्त कथा सुनने पहुंचे। जिस कारण उमरेड रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए।