logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डायमंड की जहां करें कचरे का काम, होगा बड़ा फायदा; केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से की अपील


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अपनी बेबाक राय और आइडियाज के लिए जाने जाते हैं। केंद्रीय मंत्री समय-समय पर नए-नए आइडियाज सामने लोगों को बताते हैं। एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ने ऐसा ही नया आइडिया साझा किया। जिसमें उन्होंने नागरिकों से डायमंड खरीदने के बजाय कचरे का काम करने का आवाहन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "डायमंड (Diamond) कुछ नहीं, कचरा (Garbage) काफी इंपोर्टेंट है, कचरे को सैगरीगेट करोगे तो उसमें प्लास्टिक होगा, ग्लास होगा, अल्युमिनियम होगा सभी रीसायकल होंगे, कचरे से हाइड्रोजन तैयार होगा।"

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए गडकरी मुंबई पहुंचे थे। जहां भाजपा के विशेष संपर्क अभियान के तहत लोगों को संबोधित किया। इस दौरान बोलते हुए यह बात कही। गडकरी ने आगे कहा, "जब वह महाराष्ट्र में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे उसे दौरान वह टेलीविजन खरीदने के लिए एक दुकान में गए। मैंने  दुकानदार से कहा कि उन्हें इंस्टॉलमेंट में टीवी चाहिए। दुकानदार को जब पता लगा कि वो मंत्री है तो उसने कहा कि यह अच्छा पीस नहीं है। जब अच्छा पीस आएगा तो मैं लगवा दूंग, वह दिन कभी आया नहीं।"

उन्होंने आगे कहा, "दुकानदार को लगा कि मंत्री का इंस्टॉलमेंट देने के बाद, पैसा आएगा कि नहीं आएगा, टीवी तो नहीं आया। लेकिन मेरे दिमाग में एडिया क्लिक किया कि टीवी, फ्लैट और फ्रिज इंस्टॉलमेंट पर आ सकता है, तो रोड, ब्रिज, टनल क्यों नहीं मिल सकता। फिर उसी पर पॉलिसी बनी, फिर लिबरल पॉलिसी बनी। बीजेपी सरकार ने इस लिबरल इकोनामिक को स्वीकार किया।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि, "मथुरा में एक प्रोजेक्ट को सफल किया। मथुरा के गंदे पानी को रिसाइकल करके इस्तेमाल किया जा रहा है। जो लिक्विड बेस्ड मैनेजमेंट में प्रोजेक्ट सफल रहा। वो लोगों को सलाह देते हैं कि डायमंड की जगह कचरे का काम करो। यह हंसने की बात नहीं है। डायमंड कुछ नहीं, कचरा काफी इंपोर्टेंट है, कचरे को सैगरीगेट करोगे तो उसमें प्लास्टिक होगा, ग्लास होगा, अल्युमिनियम होगा सभी रीसायकल होंगे, कचरे से हाइड्रोजन तैयार होगा, इससे सभी वहन चलेंगे।"