logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमरावती रोड पर चलना हुआ मुश्किल, धूल-मिट्टी के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी


नागपुर: शहर के प्रमुख रास्तों में से एक अमरावती रोड पर सीमेंट की सड़क का निर्माण कार्य जारी है। वहीं इस दौरान फ्लाईओवर का भी निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, यह निर्माण अब नागरिको और राहगीरों के लिए मुश्किल का सबब बनता जा रहा है। सड़क निर्माण के कारण धूल-मिट्टी उड़ रही है। इस कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है, इसी के साथ एक लें होने के कारण सड़क पर वाहनों का जाम भी लग रहा है। 

अमरावती रोड के वैराइटी चौक से लेकर वाड़ी तक सीमेंट रोड का निर्माण किया जारहा है। इसी के साथ वाड़ी सहित फुटाला चौक से लेकर भोले पेट्रोलपंप चौक तक दो फ्लाईओवर का भी निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण और फ्लाईओवर के लिए सडको को खोद दिया गया है। इस कारण सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर में जोरदार बारिश शुरू है। हालांकि, बारिश रुकने के बाद सड़कों से उड़ रही धूल ने उनकी और मुसीबत बढ़ा दी है। 

दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा तकलीफ 

बारिश थमने के बाद वाहन के पीछे चलने वाले बाइक सवारों को सबसे ज्यादा इस मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा तकलीफ फुटाला चौक से लेकर वाड़ी तक के बीच हो रही है। लगातार उड़ती धूल से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। धूल के इंफेक्शन के चलते लोगों में सांस की तकलीफें बढ़ रही है। 

दुर्घटना की बढ़ी आशंका

बर्डी से भोले पेट्रोलपंप तक दोनों साइड की सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। हालांकि, अभी तक उससे यातायात शुरू नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ भोले पेट्रोल पंप से लेकर वाड़ी तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, इस कारण सड़क निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ है, लेकिन इस दौरान सड़क पर पड़े गड्ढे आम नागरिकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। गड्ढो और धूल के कारण दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।