logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर मंडल के 13 स्टेशनों पर दिव्यांग फ्रेंडली यात्री शौचालय उपलब्ध


नागपुर: दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से जोन के सभी 319 स्टेशनों में काम करवाए हैं. इसके चलते दिव्यांग यात्रियों की संख्या बढ़ रही है. 

नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया, डोंगरगढ़ और छिंदवाड़ा स्टेशनों एवं प्लेटफार्म पर प्रवेश के लिए फुट ओवर ब्रिज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. गोंदिया व राजनांदगांव स्टेशनों पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इसके साथ ही 11 स्टेशनों पर लिफ्ट एवं 4 स्टेशनों एस्केलेटर के कार्य स्वीकृत किए गए हैं. 

नागपुर मंडल के 12 प्रमुख स्टेशनों पर पोर्टेबल रैंप, वहीं 13 स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए टेक्टाइल मैप की सुविधा उपलब्ध है. इसमें ब्रेल लिपि में मेटल के विशेष प्रकार से बने स्टीकर लगाए गए हैं. दिव्यांगों के दिव्यांग फ्रेंडली यात्री शौचालय भी बनाये गए हैं. 

वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए नागपुर मंडल के 4 स्टेशनों गोंदिया, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन इतवारी में बैटरी ऑपरेटेड कार की सुविधा उपलब्ध है. इनके लिए ट्रेनों में एक विशेष प्रकार का कोच मुहैया कराया गया है और 203 स्टेशनों पर दिव्यांग फ्रेंडली शौचालय की सुविधा उपलब्ध है.