logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रामनवमी की रैली देखते समय दो परिवारों में हुआ विवाद, एक की मौत; आरोपी महिलाएं थाने के बाहर से हुई फरार 


नागपुर: रामनवमी के दिन शहर से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। रामनवमी की शोभयात्रा देखने पहुंचे दो परिवारों के बीच बैठने के लिए विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की मारापीटी तक पहुंच गई। वहीं धक्का देने के कारण एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में शामिल 3 महिलाओं सहित एक व्यक्ति पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होते ही ये चारों लोग लापता हो गए। पुलिस ने इन आरोपियों के मॉल से  सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए हैं जिनके आधार पर ही इन तीनों महिलाओं सहित व्यक्ति की तलाश पुलिस कर रही है।

रामनवमी के चलते झांकी देखने आई महिला अपने परिवार के साथ धंतोली थाना अंतर्गत फार्च्यून मॉल की सीढ़ियों बैठी थी। यह महिला बीमार थी जिसके चलते ही सीढ़ियों पर बैठकर आराम कर रही थी।इस  बीमार महिला से 3 महिलाओं समेत एक व्यक्ति ने धक्का मुक्की  और मारपीट की थी। धक्का लगने के बाद संतुलन बिगड़ने से यह महिला सीढ़ियों से गिर पड़ी और सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। मृतका बालाजीनगर, मानेवाड़ा निवासी संतोषी रामकिशोर बिनकर बताई जा रही है। संतोषी मेडिकल कालेज में हेड नर्स के पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करी है। 

पुलिस ने इस मामले में मॉल से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए हैं जिसमें ये तीनों आरोपी ममहिलाएं दिखाई दी हैं ।हालांकि इनके खिलाफ मामला दर्ज होते ही आरोपी व्यक्ति सहित ये तीनों महिलाएं गायब हो गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में मिले सुराग के आधार पर ही उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने इन महिलाओं के बारे में कोई भी सूचना होने पर तुरंत धंतोली पुलिस से संपर्क करने का आव्हान लोगों से किया है।