logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शोभायात्रा देखने के दौरान दो परिवार के बीच हुआ विवाद,महिला की हुई मृत्यु


नागपुर: राम जन्मोत्सव शोभायात्रा देख रहे दो परिवार के बीच धक्का लगने की मामूली बात से उपजे विवाद ने एक महिला की जान ले ली.विवाद के बाद  एक महिला धक्का लगने के कारण सीढ़ियां से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। ये दोनों  ही परिवार सीताबर्डी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फार्च्यून मॉल की सीढ़ियों पर बैठकर झांकी देख रहे थे। धंतोली पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एक व्यक्ति सहित तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक महिला मानेवाड़ा रोड न्यू बालाजी नगर निवासी संतोषी बिनकर है। जो की मेडिकल अस्पताल में हेड नर्स के रूप में कार्यरत थी।गुरुवार की रात संतोषी शोभायात्रा की झांकी देखने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ पहले रामनगर गई  थी। जिसके बाद पूरा परिवार सीताबर्डी स्थित फार्च्यून मॉल पहुंचा जहां मॉल की सीढ़ियों पर बैठकर झांकी देखने लगे। इसी दौरान मॉल की सीढ़ियों पर एक अन्य परिवार भी बैठा हुआ था। रात करीब 11:30 बजे के दौरान सीढ़ियों पर बैठे एक व्यक्ति के पैर से महिला को धक्का लग गया जिसके बाद उनमे बहस शुरू हो गयी. दोनों परिवार आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में अचानक संतोषी को धक्का लगा और वह मॉल की सीढ़ियों से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही धंतोली पुलिस ने मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जिसमें एक व्यक्ति और 3 महिलाओं के खिलाफ सदोष मनुष्यवध के तहत मामला दर्ज किया है.