logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिवशास्त्र शौर्य गाथा प्रदर्शनी की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, जिम्मेदारियों को पूरा करने का दिया निर्देश


नागपुर: जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने सात फ़रवरी से सिविल लाइन्स स्थित केंद्रीय संग्रहालय में शुरू होने वाले शिवशास्त्र शौर्य गाथा प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारीयों को मिली जिम्मेदारियों को पूरा करने का आदेश दिया। 

राज्य के संस्कृति विभाग ने शिव शास्त्र शौर्य गाथा प्रदर्शनी का आयोजन किया है। सात फ़रवरी से सिविल लाइन्स स्थित केंद्रीय संग्रहालय में यह प्रदर्शनी शुरू होगी। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण लंदन के विक्टोरिया एवं अल्बर्ट संग्रहालय से भारत लाया गया बाघ का पंजा है। साथ ही शिव शस्त्रों की प्रदर्शनी भी नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

सांस्कृतिक कार्य विभाग और जिला प्रशासन ऐतिहासिक हथियारों की इस प्रदर्शनी को अधिक से अधिक विद्यार्थियों और नागरिकों तक पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को प्रदर्शनी को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. विपीन इटनकर ने अधिकारीयों के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रत्येक विभागाध्यक्ष संबंधित विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी का व्यक्तिगत रूप से निर्वहन करें।