logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Diwali Celebrations: शाम छह से 10 तक ही फोड़ सकेंगे पटाखे, मनपा ने दिशा निर्देश किये जारी


नागपुर: दीपावली के नागपुर महानगर पालिका ने मंगलवार को दिशा निर्देश जारी कर दिया। इसके तहत नागरिक शाम छह बजे से लेकर रात 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ पाएंगे। शहर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया था। जिसके पश्चयात मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने यह आदेश जारी किया। 

नागपुर शहर में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और यह भविष्य के लिए खतरे की घंटी है. शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इस संबंध में निरंतर कार्रवाई की आवश्यकता है और इस संबंध में नागपुर नगर निगम ने कदम उठाया है। हाई कोर्ट के निर्देशानुसार पटाखे फोड़ने के लिए समय तय किया गया है और इस समय का ठीक से पालन हो इसके संबंध में नगर निगम सहित नागपुर पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा शहर में निर्माण स्थलों को लेकर भी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

निर्माण स्थल पर धूल को उड़ने से रोकने और हवा में मिलने से रोकने के लिए निर्माण स्थल पर लोहे की चादरें लगाने और लगातार पानी का छिड़काव करने की सलाह दी गई है. दिशानिर्देशों में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, मेट्रो, नागपुर सुधार प्रन्यास द्वारा शहर में जहां भी काम चल रहा है, उन सभी स्थानों पर नियमित जल छिड़काव की आवश्यकता का भी उल्लेख किया गया है।