logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डॉक्टर फिरौती मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: डॉक्टर से 40 लाख की फिरौती मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पकडे गए आरोप का नाम हर्ष बागड़े है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

ज्ञात हो कि, जल्दी अमीर बनने के लिए तीनों आरोपियों ने फिरौती मांगने का प्लान बनाया था।  इसी को लेकर पिछले दिनों तीनों आरोपियों ने बीते मंगलवार को जनता चौक में श्रीमन कॉम्प्लेक्स में दादा साहेब लांजेवर अस्पताल के मालिक सुनील लांजेवार (65) को व्हाट्सएप कॉल किया। इस दौरान आरोपियों ने अस्पताल चलने के लिए 'वन टाइम प्रोटेक्शन मनी' के रूप में 40 लाख रुपये देने को कहा, ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।इसको लेकर लांजेवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सीताबर्डी पुलिस ने मामला दर्ज कर लांजेवर दंपति को सुरक्षा मुहैया कराई है। डीसीपी अर्चित चांडक के नेतृत्व में रंगदारी रोधी दस्ते ने घटना की जांच शुरू की।

इंटरनेट से लिए गए डॉक्टर के संपर्क नंबर शनिवार को पता चला कि दोनों आरोपी जनता चौक स्थित एक पनठेले पर हैं। पुलिस तुरंत वहां पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हर्षल एक कंपनी में सॉफ्टवेयर और वेब डेवलपर है। शुभम एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी का काम करता है। शुभम इलाके के अस्पताल और डॉक्टरों के बारे में जानता था। जल्दी पैसे कमाने की चाह में दोनों ने इंटरनेट से डॉक्टर के नंबर लिए। आरोपियों ने 3 डॉक्टरों को फ़ोन लगाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर जब आरोपी ने लांजेवर को फोन किया तो उन्होंने फोन उठा लिया।