logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

खत्म हुई हड़ताल, रक्तदान कर डॉक्टर्स शुरु करेंगे काम


नागपुर: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ हुई बैठक के बाद डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल समाप्त (Doctor strike) कर दी है। हालांकि, मांग पुरी होने तक सभी अपना आंदोलन शुरु करेंगे। 

ज्ञात हो कि, कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर्स के साथ हुई घटना के बाद से देशभर में डॉक्टर्स हड़ताल पर थे। इस हड़ताल में नागपुर के मेयो, मेडिकल के डॉक्टर्स भी शामिल रहे। वहीं बाद में एम्स के डॉक्टर्स भी शामिल हो गए। डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड रहा था। 

आंदोलन और मरीजों को देखते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मार्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने उनकी मांगें सहित अन्य मुद्दों पर बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को मानते हुए आंदोलन समाप्त करने का आवाहन किया। जिसपर  मार्ड ने हड़ताल समाप्त करने की बात तो कही लेकिन यह भी कहा कि, उनकी मूल मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। इसलिए हड़ताल समाप्त हो गई है, लेकिन आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती।