logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सांसद हेमंत पाटिल के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, नारेबाजी करते हुए माफ़ी मांगने की मांग


नागपुर: सांसद हेमंत पाटिल द्वारा नांदेड़ में डीन द्वारा शौचालय साफ़ कराने को लेकर डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। राज्य भर में डॉक्टरों ने सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। नागपुर में मेयो और मेडिकल के रेजिडेंट डॉक्टर, स्नातक छात्र, नर्स संघ ने आंदोलन किया। इस दौरान सभी ने सांसद से माफ़ी मांगने की मांग की। वहीँ ऐसा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। 

नागपुर में इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (मेयो) और सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (मेडिकल) के रेजिडेंट डॉक्टर पहले अपने संस्थानों के कार्यालय परिसर में इकट्ठे हुए और सांसदों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सांसद को अधिकारियों से माफी नहीं मांगने पर भविष्य में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गयी।

सरकारी अस्पतालों में दवा व अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के लिए सरकार जिम्मेदार है. कर्मचारियों के आवश्यक पद भी नहीं भरे गये। ऐसे में मरीज की देखभाल छोड़कर डॉक्टर या अन्य अधिकारी साफ-सफाई समेत अन्य काम कैसे करें? ऐसा सवाल प्रदर्शनकारियों ने पूछा।