logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Viral: मकरधोकड़ा झील की दीवार पर खड़े होकर स्टंट करना हुआ जानलेवा, झील में गिरकर डूबने से युवक की मौत


नागपुर: नागपुर जिले के उमरेड शहर के पास स्थित मकरधोकड़ा झील में स्टंटबाजी करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ. मकरधोकड़ा झील में युवक की डूबने से मौत हो गई. इस सारी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.    

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मकर धोकड़ा झील पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें युवाओं की भी अच्छी खासी संख्या थी. ऐसे ही तीन युवक, झील का पानी जहां से सामने की ओर बहता है, तीनों उस दीवार पर चढ़ने की कोशिश करने लगे.

एक युवक तो इसमें सफल हो गया, लेकिन बाकि दो नीचे फिसल गए. वह युवक जो दीवार पर खड़ा था, वह विपरीत दिशा में झील में गिर गया. तैरना नहीं आने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई.

मृतक का नाम भोपाल नगर कलमना निवासी आकाश चकोले (23) है. यह सबकुछ यहां घूमने आए पर्यटकों के सामने हुआ और कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाया, जो अब वायरल हो रहा है.