logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

पद्मश्री मिलने के पास पहली बार नागपुर पहुंचे डॉ. खुणे, जीरो माइल यूथ फाउंडेशन ने किया सत्कार 


नागपुर: झाड़ीपट्टी रंगभूमि के विख्यात कलाकार "झाड़ीपट्टी के दादा कोंडके" के रूप में जाने जाने वाले डॉ. परशुराम खुने को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। पद्म श्री मिलने के बाद डॉ. खुणे शुक्रवार को पहली बार नागपुर पहुंचे। जहां जीरो माइल यूथ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। 

डॉ परशुराम गढ़चिरौली जिले के कुरखेड़ा तहसील के गुरनोली के निवासी हैं। उवह पिछले 50 वर्षों से झाड़ीपट्टी रंगभूमि के विख्यात कलाकार हैं। उन्होंने कला (नाटक) के क्षेत्र में 5000 से अधिक नाटकों में 800 विभिन्न भूमिकाएँ निभाई हैं। उनकी कला है ही योगदान रहे जो उन्हें "झाड़ीपट्टी के दादा कोंडके" कहा जाने लगा। कलाकार के साथ वह राजनेता भी रहे। वह अपने गांव में 15 साल सरपंच और पांच साल उपसरपंच रहे। 

झाड़ीपट्टी प्रशंषको को पुरस्कार समर्पित 

इस कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. खुणे ने पद्मश्री पुरस्कार झाड़ीपट्टी के प्रशंषको को समर्पित किया। इसी के साथ उन्होंने अपनी यात्रा, नाटकों की रोचक कहानियां और झाडिपट्टी थिएटर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भव बावनकर, श्रीमती तृप्ति गिर्हे, डॉ. सौरभ निमकर, डॉ. किशोर नैतम, डॉ. सुशांत चिमनकर, डॉ. सौरभ मोहोद, नागपुर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सुनील फड़के और डॉ. किशोर इंगले आदि मौजूद रहे।