logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर की दो विधानसभाओं में विजेता तय करेगी महिला मतदाताएं


नागपुर: नागपुर जिले के लिए प्रारूप मतदाता यादी प्रकाशित हो चुकी है। अंतिम यादी पांच जनवरी को प्रकाशित होगी। तब तक प्रशासन का लक्ष्य 2 लाख नए मतदाताओं को इसमें जोड़ने का है जिसे लेकर प्रशासन काम कर रहा है। जो प्रारूप यादी जारी की गयी उसकी सबसे बड़ी खासियत है कि दो विधानसभाओं में पुरुषों के मुक़ाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है यानि की इन दोनों विधानसभा सीट में विधायक कौन बनेगा यह महिलाये तय करेंगी।

नागपुर जिले के लिए जारी की गयी मतदाता यादि में कुल 41,73,877 मतदाता है। जिले की 12 विधानसभा सीटों के यह सभी मतदाता है। प्रारूप मतदाता यादी में 20 लाख से अधिक महिला मतदाता है लेकिन दो ऐसी विधानसभा सीटे है। जहां महिलाओ का प्रभुत्व है। नागपुर शहर की दक्षिण और दक्षिण पश्चिम सीट पर पुरुषो के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। जिलाधिकारी इसी स्थिति को बेहतर मानते है उनके मुताबिक एक महिला कई नए मतदाताओं को जोड़ने में सहायक साबित होगी।

जिलाधिकारी डॉ विपिन इटनकर ने बताया कि इस वर्ष मतदाता यादि को लेकर चुनाव आयोग ने कुछ अहम कदम उठाये है जिसके तहत प्रारूप यादी वर्ष भर में चार बार प्रसिद्ध की जायेगी। जिसमे सुधार की सम्भावनाये काफी बढ़ जाती है। मतदाता यादी में दो विधानसभाओ में महिलाओं के प्रभावी प्रतिनिधित्व को अलग करके भी देखे तो जिले के कुल मतदाताओं में महिलाओ की हिस्सेदारी लगभग 50 फ़ीसदी है ही जो अच्छी बात है। मतदान में महिलाओं के मत के प्रभाव को देखते हुए राजनितिक दलों द्वारा कई ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो महिला केंद्रित है।