logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा किया मंजूर


नागपुर: पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ राष्ट्रपति ने पुरोहित की जगह असम के राज्यपाल गुलाबचंद्र कटारिया को पंजाब और चंडीगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। 

ज्ञात हो कि, बीते वर्ष बनवारी लाल पुरोहित ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, राष्ट्रपति द्वारा उसे स्वीकार नहीं किया गया था। लोकसभा चुनाव को देखते और इस्तीफे पर निर्णय होने तक उन्हें पद पर बने रहने का आदेश दिया था। 

हरिभाऊ बागड़े बने राजस्थान के नए राज्यपाल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व स्पीकर हरभाऊ बागड़े को राजस्थान का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा राज्यपाल कलराज मिश्रा की जगह लेंगे। बागड़े भाजपा के विधायक होने के साथ साथ उनकी गिनती भाजपा के बड़े मराठा नेताओं में की जाती है।