logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज्य में बारिश की कमी से सूखे जैसे हालात, विदर्भ के जिलों पर भी साया


नागपुर: कृषि विभाग ने जानकारी दी है कि 25 जुलाई से 25 अगस्त की अवधि के दौरान 300 राजस्व मंडलों में लगातार 21 दिनों तक बारिश नहीं होने के कारण सूखे जैसी स्थिति है।

जून के अंत तक बुआई करने के बाद यदि जुलाई में वर्षा रुक जाती है तो जुलाई के अंत तक दो बार बुआई की जा सकती है। लेकिन चूंकि इस साल जुलाई के अंत में बुआई हुई है, इसलिए दो बार बुआई करना संभव नहीं है।

इसलिए, 300 राजस्व मंडलों में खरीफ सीजन लगभग समाप्त हो गया है। अब यदि सितंबर, अक्टूबर में अच्छी बारिश हो तो रबी की फसल उगाई जा सकती है।

वहीं, नागपुर समेत विदर्भ में इस बार बारिश की कमी देखि जा रही है। विदर्भ में 27 अगस्त तक 745.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 674.8 मिमी ही बारिश अभी तक हुई है। 

विदर्भ में सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश हुई है। अकोला, अमरावती व बुलढाणा जिले डेंजर जोन में है। यदि बारिश का यही हाल रहा तो विदर्भ के इन तीन जिलों में सूखे जैसी स्थिति निर्माण हो सकती है।