logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रपुर में मसाले की फैक्ट्री में FDA का छापा, 95 हजार का मटन मसाला जब्त ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

शराबी प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार 


नागपुर: शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। मृतक महिला का नाम पाइल मिलिंग पिल्लेवार (30, बाबुलखेड़ा) निवासी है। मृतक महिला पांच महीने की गर्भवती थी। इस हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी राजू शंभूजी पाणतावणे (40, घोगली) को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस  से मिली जानकारी के  अनुसार, मृतक पायल की शादी अमरावती के रहने वाले आकाश गजभिए से हुई थी। हालांकि, पायल के राजू के साथ अनैतिक संबंध थे। इसलिए वह एक साल पहले अपने पति को छोड़कर मायके आ गई और राजू के साथ रहने लगी। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। राजू शराब का आदी था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। 

शनिवार दोपहर राजू फिर से शराब पीकर घर आया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान राजू ने पायल का मुंह तकिए से दबा दिया। इसमें पायल की दम घुटने से मौत हो गई।  उसे मौत के घाट उतारने के बाद परिसर के ही एक ऑटो चालक को फोन किया। उसे बताया कि उसकी पत्नी 5 माह की गर्भवती है और उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाना है। ऑटो चालक उसके घर पहुंचा लेकिन सेजल की हालत देख उसे संदेह हो गया। उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी.

 हुड़केश्वर के थानेदार जग्वेंद्र राजपूत अपनी टीम के साथ मौके पर पहूंचे. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. महिला के  गले में निशान दिखाई देने के बाद जब पुलिस ने राजू से पूछताछ की तो उसने  हत्या की कबूली दी है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.