logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खराब रखरखाव के चलते नागरिकों ने जलतरण तालाब में ठोका ताला, नगर परिषद ने थाने दर्ज कराई शिकायत


नागपुर: रामटेक नगर परिषद द्वारा संचालित जलतरण तालाब जहां पिछले 10-12 वर्षों से केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। वहीं बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के जलतरण तालाब का ठेका देने को लेकर स्थानीय नागरिकों ने यहां ताला लगा दिया है. इस बात को लेकर रामटेक थाने में नगर परिषद ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

रामटेक नगर परिषद अंतर्गत लगभग 15 वर्ष पहले जलतरण तालाब का निर्माण किया गया था. एड आषिश जायसवाल एवं तत्कालीन नगर परिषद मुख्याधिकारी पल्लवी राऊत की प्रमुख उपस्थिति में 16 अगस्त 2024 को इस जलतरण तालाब का उद्घाटन किया गया. 

बिना किसी निविदा प्रक्रिया के इस जलतरण तालाब का ठेका पारूल ॲक्वाटिक कंसल्टेंसी को दे दिया गया. इसके बाद जलतरण तालाब के रखरखाव एवं व्यवस्था से नाराज़ नागरिकों ने तालाब में ताला ठोक दिया. प्रकरण को लेकर रामटेक नगर परिषद के द्वारा ताला लगाने वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. 

ज्ञात हो कि जलतरण तालाब का पानी जहां गंदगी के कारण हरे रंग का हो गया है. वहीं पर नागरिकों से मेंटनेंस के नाम पर 800 रूपए प्रति व्यक्ति वसूले जा रहे हैं. इस जलतरण तालाब को लेकर हाल ही में विधायक एड आषिश जायसवाल के द्वारा 1 करोड़ रुपए भी दिए गए हैं.