logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

लगातार दूसरे दिन नागपुर में लागे भूकंप के झटके, 2.4 रिक्टर स्केल मापी गई तीव्रता


नागपुर: उपराजधानी (Nagpur News) में शनिवार को फिर भूकंप (EarthQuake) के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 2.4 रिक्टर स्केल मापी गई। दोपहर करीब दो बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र जिले के कुही (Kuhi) के पास रहा। हालांकि, तीव्रता कम होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। नागपुर में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। 


कैसे आता है भूकंप?

पृथ्वी की सतह में होने वाली हलचलों से भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है और 'भूकंपीय तरंगें' उत्पन्न होती हैं। फिर पृथ्वी की सतह में हलचल होती है। इसलिए जमीन का हिलना, जमीन में दरारें पड़ना, कंपन होना और कुछ क्षणों के लिए अचानक होने वाले झटके को भूकंप कहा जाता है। भूकंप के कारण पृथ्वी की सतह आगे-पीछे या ऊपर-नीचे होने लगती है। स्वाभाविक रूप से, इससे भूमिगत उत्पन्न होने वाले झटके और तरंगें जमीन के भीतर और ऊपरी सतह पर सभी दिशाओं में फैलती हैं।

भूकम्प के भूमिगत स्रोत को अधिकेन्द्र कहा जाता है। भूकंप के केंद्र के ठीक ऊपर पृथ्वी की सतह पर स्थित बिंदुओं को अधिकेंद्र कहा जाता है। तेज़ लहरें या झटके सबसे पहले इसी केंद्र तक पहुंचते हैं, इसलिए नुकसान सबसे ज़्यादा यहीं होता है। भूकंप के झटके हल्के या गंभीर प्रकृति के हो सकते हैं। पृथ्वी पर विनाशकारी भूकंपों की तुलना में हल्के भूकंप कहीं अधिक आम हैं। सिस्मोग्राफ स्वचालित रूप से कंपन को रिकॉर्ड करता रहता है।