logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जूनी कामठी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से लैंगिक अत्याचार, 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: बदलापुर में दो छात्राओं पर एक कर्मचारी द्वारा अत्याचार की घटना पर पूरे प्रदेश में असंतोष व्यक्त किया जा रहा है. वहीं, अब नागपुर जिले के कामठी शहर में खलासी लाइन में एक चौंकाने वाली घटना घटी जहां आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 50 साल के व्यक्ति ने लैंगिक अत्याचार किया। पुलिस ने इस मामले में खलासी लाइन निवासी 50 वर्षीय आदेश धनीराम वासनिक को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित आठ वर्षीय बालिका के घर पर कोई नहीं होने के कारण वह पड़ोस में रहने वाले ओरोपी के घर चली गई। आरोपी ने खाना खरीदकर देने के बहाने बालिका के शरीर से कुछ कपड़े उतारकर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। वह रोती हुई घर गई और अपनी मां को आपबीती बताई।

मां उसे अपने साथ लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जूनी कामठी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की POCSO धारा 8, 12 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी आदेश वासनिक को गिरफ्तार कर लिया है।