logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

एकनाथ शिंदे होगें महायुति के मुख्यमंत्री? देवेंद्र फडणवीस के बयान से चर्चाओं का दौर शुरू


नागपुर: बुधवार को भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिना किसी का नाम लिए संकेत दिया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आगामी महाराष्ट्र चुनावों के लिए महायुति गठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं। शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ फडणवीस ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री यहां बैठे हैं" बुधवार को तीनों नेताओं ने महायुति सरकार के काम का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। जहां एक सवाल का।जवाब देते उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करने की चुनौती देते हुए फडणवीस ने कहा, "हमें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की जरूरत नहीं है, हमारे मुख्यमंत्री यहां बैठे हैं।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "महा विकास अघाड़ी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर रही है क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि उनका मुख्यमंत्री चुनाव के बाद आ सकता है। मैं पवार साहब को अपना चेहरा घोषित करने की चुनौती देता हूं।"

महाराष्ट्र में भाजपा का सबसे प्रमुख चेहरा फडणवीस ने कहा कि सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा अंतिम चरण में है। फडणवीस के इस रणनीतिक जवाब को महायुति सहयोगियों को नाराज़ न करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह कोई रहस्य नहीं है कि फडणवीस और अजित पवार दोनों ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं।

यहां तक ​​कि एकनाथ शिंदे ने भी इस मुद्दे पर सीधे तौर पर बात नहीं की, उन्होंने कहा कि सरकार के दो साल के काम और प्रदर्शन ही गठबंधन का चेहरा हैं। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए शिंदे ने कहा, "एमवीए को विपक्ष के नेता के रूप में अपना चेहरा घोषित करना चाहिए।"