logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कमिश्नर ऑफिस में चुनाव बंदोबस्त सहित अन्य मुद्दों पर हो रही चर्चा


नागपुर: सिविल लाइंस स्थित पुलिस आयुक्तालय में पुलिस आयुक्त डॉ सिंगल की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव बंदोबस्त सहित अन्य कई मुद्दों को पर गहन चर्चा की गई। नागपुर लोकसभा व रामटेक लोकसभा में मतदान पूर्व व मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर यह मंथन हुआ। इस बैठक में नागपुर लोकसभा मतदान व रामटेक मतदान क्षेत्र में शांतिपूर्वक व निर्भय वातावरण में चुनाव मतदान कराए जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

पुलिस आयुक्तालय में हुई इस बैठक में पुलिस आयुक्त डॉ सिंगल सहित पुलिस ऑब्जर्वर व पुलिस चुनाव निरीक्षक विजय सिंह मीणा, विपुल बंसल, फैज मुमताज व अन्य चुनाव निरीक्षक विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में विजय सिंह मीणा को आगामी चुनाव बंदोबस्त, रूट मार्च, और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, करने आदि संबंध में जानकारी दी गई। इस बैठक में शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में नजर रखने का आदेश दिया गया है ।लोकसभा चुनाव के चलते नागपुर और रामटेक दोनों 

जगहों के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होमगार्ड ,सीआईएफ आरपीएफ सहित कर्नाटक राज्य पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे। शहर सहित ग्रामीण भागों में नाकाबंदी का पॉइंट लगाया गया है। उड़न दस्ते भी चुनाव में तैनात किए जाएंगे । पुलिस आयुक्तालय में हुई मीटिंग में पुलिस के आला अधिकारियों सहित जिलाधिकारी विपिन ईटानगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्या शर्मा और चुनाव निरीक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे।