logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कामठी सहित राज्य के छह छावनी बोर्डो के चुनाव हुए रद्द, रक्षा मंत्रालय ने लिया निर्णय


नागपुर: कामठी (Kamptee) सहित राज्य के छह छावनियों में होने वाले बोर्ड चुनाव को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense) ने रद्द कर दिया है। शुक्रवार को मंत्रालय ने यह निर्णय लिया। मंत्रालय ने गैजेट जारी कर 17 मार्च से चुनाव को लेकर शुरू सभी तैयारियों को रद्द करने का आदेश दिया है। इस निर्णय के बाद से उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया है।  

ज्ञात हो कि, केंद्रीय मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने देश भर की 57 छावनी बोर्डो के चुनाव को लेकर 18 फ़रवरी को एक अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना के अनुसार देश भर की 62 छावनियों में से 57 के लिए चुनाव की घोषणा की गई। छावनी बोर्ड अधिनियम, 2006 के अधिनियम 41 के आधार पर 30 अप्रैल को चुनाव होना था।

महाराष्ट्र के छह छावनियों को किया रद्द

राज्य के अंदर छह छावनियों हैं, जिसमें नागपुर जिले के कामठी,  पुणे, खड़की, नगर, औरंगाबाद और नासिक के देवलाली है। इन सभी बोर्डो पर 2021 से समिति के माध्यम से काम किया जा रहा है। हालांकि, फ़रवरी में नोटिस जारी होने के बाद चुनाव का रास्ता साफ़ हुआ था, लेकिन फिर से इसे रद्द कर दिया गया।

2021 से तीन सदस्यीय समिति देख रही काम

प्रशासक वर्तमान में देश के 57 छावनी बोर्डों में कार्यरत हैं। नवंबर 2021 बोर्ड के सदस्यों की सदस्यता समाप्त हो गई है और बोर्ड के मामलों को तीन सदस्यीय समिति द्वारा देखा जा रहा है। अब तक दो बार डेडलाइन बढ़ाई जा चुकी है। अब अचानक चुनाव रद्द होने से प्रत्याशियों में असमंजस का माहौल है।