logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पेंच में अब इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा उपयोग, प्रदुषण को कम करने लिया निर्णय


नागपुर: राज्य के जंगलो में आने वाले समय में जंगल सफारी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग देखने को मिल सकता है. राज्य का वन विभाग इस प्रयास में लगा है की जंगलों के भीतर सफारी के लिए पेट्रोल और डीजल के वाहनों का उपयोग बंद हो. नागपुर के पास पेंच व्याघ्र प्रकल्प में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सफारी के लिए इलेक्ट्रिक वाहन के प्रयोग की शुरुवात हुई है.

राज्य के ताडोबा व्याघ्र प्रकल्प पहला जंगल है जहा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल जंगल सफारी के लिए किया जा रहा है. इसी तरह पेंच व्याघ्र प्रकल्प में भी इसकी शुरुआत हुई है. पेंच व्याघ्र प्रकल्प के उपसंचालक डॉ प्रभुनाथ शुक्ल ने बताया की जंगल में प्रदुषण को कम किये जाने की दृष्टि से वन विभाग अलग-अलग तरह के प्रयोग कर रहा है.

इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक वाहन के इस्तेमाल का प्रयोग शुरू किया गया है. यह प्रयोग फ़िलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चल रहा है लेकिन आने वाले दिनों में पूरी तरह से सफारी सिर्फ  इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से होगा।