logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहर के कई इलाको में गुल रही बिजली, नरेंद्र नगर कार्यालय में नागरिको ने की तोडोफड़


नागपुर: उप राजधानी में गुरुवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. रात भर बिजली नहीं रहने पर नागरिकों ने महावितरण के नरेंद्र नगर कार्यालय में तोड़फोड़ की। अन्य क्षेत्रों में भी नागरिकों में रोष देखा गया। बिजली की कमी के कारण कई अपार्टमेंट में पानी खत्म हो गया, जबकि कुछ इलाकों में नागरिकों के मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज हो गई।

नागपुर में रात भर बिजली के बिना क्षेत्रों में नरेंद्र नगर के पास श्री नगर, एम्प्रेस मिल सोसाइटी, कन्हैया रेजीडेंसी, वेंकटेश सिटी, बेसा, मनीष नगर, गांधीबाग, सावरकर नगर, वर्धा रोड, विवेकानंदनगर का हिस्सा, संतजी कॉलोनी रामकृष्णनगर, लक्ष्मीनगर और कई अन्य शामिल हैं। इस बीच, महावितरण के कर्मचारियों के फोन नहीं उठाने से आक्रोशित नागरिकों ने नरेंद्रनगर क्षेत्र में बिजली कार्यालय में तोड़फोड़ की। अजानी कार्यालय पर भी नागरिकों का झुण्ड पहुंचा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी ने अप्रिय घटना को टाल दिया।

बिजली कर्मचारियों को इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने रात के अंधेरे में भी आनन-फानन में मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। बिजली व्यवस्था पर पेड़ गिरने समेत कई अन्य तकनीकी दिक्कतों का उन्हें सामना करना पड़ रहा था। वहीं दूसरी ओर महावितरण के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी रात भर विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर काम की समीक्षा कर कर्मचारियों का हौसला अफजाई कर रहे थे। इसलिए महावितरण की ओर से दावा किया गया कि रात के समय शहर के ज्यादातर हिस्सों में आपूर्ति सुचारू रहती है. कई इलाकों में रात से सुबह तक बिजली नहीं रहने के कारण नागरिक वाटर मशीन चालू नहीं कर सके।