logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रोजगार मेला: 200 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, केंद्रीय मंत्री कराड बोले- अमृत काल में देश को विश्व गुरु बनाने के लिए करे काम 


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला' के तहत गुरुवार को करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। देश के चालीस अलग अलग शहरों में हुए कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। उन्होंने ऑनलाइन ही सभी सभी उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी को संबोधित भी किया।

रोजगार मेले के मौके पर नागपुर के अजनी में विशेष समारोह का आयोजन किया था। इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड मौजूद थे। इस रोजगार मेले में नागपुर के 200 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए है। इनमे अकेले 70 प्रतिशत नियुक्ति रेलवे में हुई जबकि अन्य नियुक्ति गृह, कर, शिक्षा विभाग में गई है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री कराड ने कहा, "देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला है वह 25 साल तक देश की सेवा करने वाले हैं। 2047 में आज़ादी के 100 साल पुरे होने होंगे। इस दौरान देश को विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको देखते हुए युवाओं को अपने देश के प्रति समर्पित भाव से काम करना चाहिए और देश को आगे ले जाना चाहिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अपने काम में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का भी आवाहन किया। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 22 अक्टूबर को रोजगार मेला की शुरुआत की थी। इसके तहत विभिन्न सरकारी एजेंसियां जैसे कि SSC, UPSC, Railway समेत कई विभागों में सरकार द्वारा भर्तियां की जा रही है। सरकार ने इस साल के आख़िर मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्तियां करने का लक्ष्य रखा है।