logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रैश ड्राइविंग की भेंट चढ़ी इंजीनियरिंग की छात्रा, बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा


नागपुर: नागपुर के हिंगना रोड पर एक युवक की रैश ड्राइविंग इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत की वजह बन गई। दरअसल यह छात्रा दुपहिया गाड़ी के पीछे बैठी थी उसी दौरान गाड़ी तेज गति से होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड से  जा टकराई थी और इस हाइसे में ही उसकी मौत हो गई ।पुलिस ने दुपहिया चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

शनिवार रात करीब 10:30 बजे के दरमियान प्रताप नगर पुलिस थाने के सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास रायसोनी स्कूल के सामने यह हादसा हुआ था ।मृतक छात्रा 20 वर्षीय अदिति गौतम बताई जा रही है जबकि आरोपी दुपहिया चालक बादल नागपुरे है। 

अदिति मूलत गोंदिया की रहने वाली थी और वह हिंगना के कमिन्स कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग फॉर वूमंस में कंप्यूटर साइंस के तृतीय वर्ष में शिक्षण ले रही थी।अदिति पुलिस नगर में किराए से रहती थी. जबकि बादल भी पढ़ाई करता है और मूलत बालाघाट का रहने वाला है. शनिवार रात करीब 10:30 बजे के दौरान ये दोनों बादल की 400 सीसी की मोटरसाइकिल पर हिंगना रोड से घर आ रहे थे। 

बादल तेज गति व लापरवाही से अपनी बाईक चल रहा था और सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास राय सोनी स्कूल के सामने उसका बाइक पर से नियंत्रण छूट गया और बाइक फुटपाथ पर चढ़ कर एक पेड़ से जा टकराई। 

इस दुर्घटना में गाड़ी के पीछे बैठी अदिति उछलकर नीचे गिर गई और उसके उसके सिर पर गंभीर चोट आई । स्थानीय नागरिको ने मदद कर घायल छात्रा को तुरन्त ईलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया था और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।रविवार को इलाज के दौरान ही छात्रा की मौत हो गई। 

छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुपहिया चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रहे है। हालांकि बादल पीछे से किसी तेज रफ्तार कार द्वारा टक्कर मारने की जानकारी पुलिस को दे रहा है। अब पुलिस से इस हादसे में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इस घटना की असल बजह का पता लगाया जा सके।