logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने वेटरनरी कॉलेज में विश्व पशु पोषण सम्मेलन वैनकॉन का किया उद्घाटन, कहा - इस क्षेत्र में शोधकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण


नागपुर: आज महाराष्ट्र पशु विज्ञान और मत्स्य पालन विश्वविद्यालय (एमएएफएसयू) के तहत नागपुर के वेटरनरी कॉलेज में पशुपालन और पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने तीन दिवसीय विश्व पशु पोषण सम्मेलन वैनकॉन का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पशु आहार का उत्पादन कम जगह, कम पानी और जमीन में पर्यावरण अनुकूल तरीके से करना होगा और उसके माध्यम से शुद्ध दूध उत्पादन समय की मांग है। इस क्षेत्र में शोधकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे अधिक दूध उत्पादन भारत में होता है जबकि महाराष्ट्र दूध उत्पादन में सातवें स्थान पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में कम जगह में हाइड्रोपोनिक्स तकनीक के माध्यम से पशुचारा एवं चारे के उत्पादन के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना आवश्यक है। पशुपालन और पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने यह भी सुझाव दिया कि इस तीन दिवसीय सम्मेलन में व्यावहारिक समाधान सुझाए जाएंगे।