logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अमरावती रोड स्थित 5 प्रसिद्ध ढाबों पर एक्साइज विभाग का छापा, बिना परमिट के परोस रहे थे ग्राहकों को शराब


नागपुर: राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने वडधामना के पास अमरावती रोड पर स्थित पांच प्रमुख होटलों, ढाबों पर छापेमारी की है. इन होटलों पर आरोप है कि उन्होंने ग्राहकों को बिना वैध परमिट के शराब पीने की इजाजत दी, जिससे विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन हुआ। उत्पाद शुल्क विभाग ने 15 ग्राहकों के अलावा ईडीएम ढाबा, एटमॉस्फियर, वर्ल्ड ऑफ वर्ल्ड्स, स्काई गार्डन और गोल्डन प्लेट ढाबा प्रबंधन से पांच लोगों का चालान काटा है।

सूत्रों के अनुसार, उत्पाद शुल्क विभाग को सूचना मिली कि अमरावती रोड पर स्थित ईडीएम ढाबा, एटमॉस्फियर, वर्ल्ड ऑफ वर्ल्ड, स्काई गार्डन और गोल्डन प्लेट ढाबा सहित अन्य होटल कथित तौर पर आवश्यक परमिट के बिना अपने ग्राहकों को शराब परोस रहे थे।

उत्पाद शुल्क अधीक्षक सुरेंद्र मनपिया ने कहा, “हमें अमरावती रोड पर विभिन्न होटलों में कुछ अनियमितताओं के बारे में गोपनीय जानकारी मिली। हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक कदम उठाए। हमने पाया कि पांच प्रतिष्ठान-ईडीएम ढाबा, एटमॉस्फियर, वर्ल्ड ऑफ वर्ल्ड्स, स्काई गार्डन और गोल्डन प्लेट ढाबा बिना वैध परमिट के ग्राहकों को शराब परोस रहे थे।”

उन्होंने कहा, “होटल प्रबंधन के पांच लोगों सहित कुल 20 व्यक्तियों को परिणाम भुगतना पड़ा है।”