logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पटाखा फैक्ट्री में धमाका,एक मजदुर की मौत


अकोला: जिले के पातुर तहसील के बेलुरा से तांदली फाटा स्थित बंदुकवाला पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार की दोपहर जोरदार धमाका हो गया. इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. विस्फोट के झटके से  फैक्ट्री के दिवार  में दरार आ गई और कमरा ढह गया। इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ताहिर अब्बासी शकील अहमद की अकोला जिले के पातुर तहसील के बेलुरा में बंदुकवाला नाम से पटाखों की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में  पटाखे बनाने का काम शुरू था। जिस समय हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में  35 मजदूर मौजूद थे. ज्यादातर मजदूर पटाखा फैक्ट्री से करीब 500 मीटर की दूरी पर खाना खाने गए थे. मजदूर जैसे ही खाना खाने बैठने वाले थे तभी  पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता के कारण दीवार में दरार आ गई और पूरा कमरा ढह गया. करीब दो सौ मीटर दूर दीवार के टुकड़े उड़ उड़ कर पहुंच गए थे. इस घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान शेख रज्जाक शेख गुलाब (70, लक्ष्मीनगर, अकोट फेल) के रूप में हुई है। जबकि पांच मजदूर सुरेश नामदेव दामोदर (50 निवासी टंडाली), धम्मपाल सीताराम खांडेराव (36 निवासी टंडाली), महेश किसान खंडेराव (32 निवासी टंडाली), रीना मंगेश खंडेराव (30 निवासी टंडाली)  घायल हो गए। . घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।