logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चाणक्य निति पर चल रहे फडणवीस, उनके मन में क्या चलता है कोई नहीं बता सकता: नाना पाटोले


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Dcm Devendra Fadnavis) को चाणक्य नीति पर चलने वाला व्यक्ति बताया है। गुरुवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि, "उनके मन में क्या चल रहा और वह क्या करेंगे यह किसी को नहीं पता।"

दरअसल, कर्नाटक चुनाव के लिए उद्धव शिवसेना नेता संजय राउत बेलगावी के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर महाराष्ट्र समिति के नेताओं को हराने का आरोप लगाया, जिस पर जवाब देते हुए फडणवीस ने राउत को कांग्रेस का दलाल बताया और कहा कि, वह भाजपा के वोट काटने के लिए यहां कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। फडणवीस के इस बयान को लेकर आज पत्रकारों  ने नाना पटोले से सवाल किया जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही।

पटोले ने आगे कहा कि, "फडणवीस के दिमाग में क्या चल रहा है वह बताना बेहद मुश्किल है। वह अब क्या करेंगे कब क्या सोचेंगे कोई नहीं बता सकता है। इसलिए मुझे नहीं पता उन्होंने राउत को लेकर यहाँ बयान किस संदर्भ में दिया।" उन्होंने आगे कहा कि, "लेकिन इस बात से यह तय हो गया है कि, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार मिल रही है।"