logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

फडणवीस ने पेश किया बजट; विदर्भ के विकास को लेकर कई परियोजनाओं का ऐलान, देखें किस जिले को क्या मिला


नागपुर:  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ने शुक्रवार को शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadanvis Government) का पहला बजट पेश कर दिया। वित्त मंत्री के तौर पर पहली बार बजट पेश कर रहे फडणवीस ने विदर्भ (Vidarbh) के लिए राज्य सरकार की तिजोरी खोल दी, यह कहना भी गलत नहीं होगा। राज्य सरकार ने अपने इस पहले बजट में नागपुर सहित विदर्भ के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की है। आइयें जानते हैं जिले वार विदर्भ को क्या मिला।

नागपुर:

  • जिसके तहत नागपुर में 1000 एकड़ में लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित किया जाएगा। 
  • इसी के साथ नागपुर सहित राज्य के छह जिलों में सर्कुलर इकोनॉमिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। 
  • संत जगनाडे महाराज का महत्व जनता और आज के युवक समझ सके इसलिए लिए गैलरी बनाई जाएगी। इसके लिए सरकार ने छह करोड़ का बजट भी दिया है। 
  • काटोल, कलमेश्वर में संतरा प्रकिया केंद्र, इसके लिए सरकार ने राशि की भी घोषणा कर दी है। 
  • डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय कृषि सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 228 करोड़ करेगी खर्च
  • शिव पार्क का होगा निर्माण। 
  • विदर्भ साहित्य संघ के 100 वर्ष पुरे होने पर, 10 करोड़ रुपये। 
  • राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय को अनुदान, राशि घोषित।
  • महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर को भवन निर्माण के लिए फंड।
  • लक्ष्मी नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को अभिमत विद्यापीठ का दर्जा देकर अनुदान।
  • नागपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का होगा विस्तार।
  • मिहान के विकास के लिए 100 करोड़ की घोषणा। 
  • श्री चक्रधर स्वामी महानुभा संबंधित रिद्धापुर, कटोल, बिश्नूर, जलीचा देव, पोहिचा देव, नांदेड़ के लिए पर्याप्त निधि, पंचालेश्वर, पैठण विकास।
  • नागपुर-गोवा शक्तिपीठ महामार्ग की रिपोर्ट पेश, 760 किमी लंबा महामार्ग पर 86,300 करोड़ होगा खर्च।
  • गोरेवाड़ा अंतराष्ट्रीय प्राणी संग्रहालय में अगले साल से शुरू होगा अफ्रीकन सफारी।

अमरावती:

  • नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना 
  • जिले में मराठी भाषा के महत्व को समझने और उसके प्रसार के लिए मराठी भाषा विद्यापीठ की होगी स्थापना, रुद्रपुर में स्थापति होगा विश्वविद्यालय।
  • मोर्शी तहसील में संतरा प्रक्रिया केंद्र की स्थापना
  • शिव पार्क का होगा निर्माण। 
  • जिले के बेलोरा स्थित एयरपोर्ट का काम जल्द होगा शुरू
  • गवर्नमेंट विदर्भ इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को अनुदान 
  • अमरावती-नागपुर मार्ग पर एकल्पिक वाहतूक प्रणाली लागू। 
  • स्वर्गीय रासु गवई स्मारक के लिए 25 करोड़ की निधि।
  • श्री संत गाडगेबाबा समाधीस्थल, ऋण चुकौती विकास: 25 करोड़ रुपये

भंडारा:

  • बजट में जिले के लिए नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा। 
  • गोसीखुर्द प्रकल्प के लिए 1500 करोड़ का बजट, जून 2024 तक पूरा करने का रखा लक्ष्य।

बुलढाणा: 

  • समृद्धि महामार्ग से जुड़ेंगे सिंदखेड़राजा और शेगांव, बनेगा चार लेन का रोड। 
  • जिले में स्थापित होगा संतरा प्रर्किया केंद्र।

यवतमाल: 

  • श्री संत सेवालाल महाराज स्मारक पोहरादेवी, उमरी तीर्थ विकास: 500 करोड़ रुपये।
  • संत सेवालाल महाराज रोड योजना बंजारा टांडे को सड़कों से जोड़ने के लिए।

गडचिरोली:

  • गोंडवाना विश्वविद्यालय को मिलेगा अनुदान, राज्य सरकार ने राशि का किया आवंटन 
  • भगवान बिरसा मुंडा के नाम से नई योजना, ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र का किया जाएगा विकास। 

वर्धा: 

  • नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा

अकोला:

  • शिवनी (अकोला) एयरपोर्ट में बनाने के लिए 100 करोड़ की घोषणा
  • अकोला-वाशिम मार्ग पर एकल्पिक वाहतूक प्रणाली लागू। 

विदर्भ के लिए घोषित कुछ महत्वपूर्ण योजना:

  • केसरी कार्ड धारकों को अब डीबीटी के माध्यम से हर साल 1800 रूपये। 
  • विदर्भ में दुग्ध विकास के लिए 160 करोड़ का आवंटन
  • वैनगंगा-नलगंगा-पैनगंगा इंटरलिंकिंग परियोजना की घोषणा। इस योजना से नागपुर, वर्धा, अमरावती, यवतमाल, अकोला, बुलढाणा, वाशिम को होगा फायदा।