logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Money For Minister: फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा विधायकों को पता हमारे यहां मंत्री बनने नहीं देने पड़ते पैसे


नागपुर: राज्य सरकार में मंत्री बनने के लिए पैसे वसूल करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में जहां पुलिस ने मुख्य आरोपी नीरज राठोड को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी नेताओं द्वारा लगातार निशाना साधा जा रहा है। इसी वहीं इस मामले में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "हमारे विधायकों को पता है कि, भाजपा (BJP) में मंत्री बनने के लिए पैसे नहीं लिए जाते।"

उपमुख्यमंत्री फडणवीस एक दिन के नागपुर जिले के दौरे पर हैं। जिसकी शुरुआत उन्होंने सावनेर विधानसभा सीट से की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "हमारे विधायकों को कुछ लोगों ने झूठे नाम और साजिश कर मंत्री बनने के लिए पैसे की मांग की। इसकी शिकायत हमारे विधायकों ने हमें दी। इसके बाद हमने इसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया हुआ है।"

उन्होंने कहा, "हमारे विधायकों को पता है हमारे यहाँ मंत्री बनाने के लिए पैसे की जरुरत नहीं। इसके बाद उन्होंने पार्टी से सम्पर्क किया इसके बाद हमने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके पश्चात ऐसे लोगों को ट्रैप कर गिरफ्तार किया है।"

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों भाजपा के छह विधायकों से मंत्री बनने के लिए पैसे की मांग की गई थी। इन विधायकों में चार महाराष्ट्र और एक-एक मणिपुर और गोवा के थे। आरोपी नीरज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम से सभी से बात की थी और प्रत्येक से अलग-अलग काम के बदले एक करोड़ 67 रूपये मांगे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीन विधायकों ने कुछ पैसे आरोपी को भेज भी दिए थे।