नागपुर में अपनी ही पार्टी के किस काम पर बोले फडणवीस,इसे जान मुझे ही झटका लगा

नागपुर: शुक्रवार को नागपुर में आयोजित भाजपा की शहर कार्यकारिणी की बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर अहम संदेश दिया। फडणवीस ने कार्यकर्त्ता और पार्टी के नेताओं को संदेश दिया की जो दल सत्ता में रहता है उसके व्यवहार पर जनता की नज़र होती है। व्यवहार की राजनीति में खास अहमियत है। नागपुर में भाजपा के लिए एक खास तरह की अनुकूलता है लेकिन यह हमेशा के लिए नहीं टिकती अगर उसे हम संघर्ष से टिका कर न रखे। जो सत्ता में रहते है लोग उनके व्यवहार को देखते है। अगर तुमने 100 काम किये लेकिन अगर तुम्हारा व्यवहार अच्छा नहीं तो लोग मतदान नहीं करते। इसलिए जरुरी है की संगठन को निचले स्तर तक ले जाना।
फडणवीस बोले नागपुर में ऐसा हो सकता है उसे जान मुझे झटका लगा
कार्यकर्ताओं को संबोधन में फडणवीस ने जमकर क्लास ली।बूथ की रचना को लेकर किये गए काम पर फडणवीस ने कहा की जिन लोगों को इसमें शामिल किया गया है उन्हें जब फोन किया गया तो पता चला की लिस्ट में जिनका नाम है उन्हें यह जानकारी ही नहीं की वो इस पद पर है।फडणवीस ने कहा की अगर हम सिर्फ कागज पर काम करना चाहते है तो मौजूदा समय में हवा है इसमें वोट मिलेंगे लेकिन यह धीरे-धीरे कम हो जायेगा।कांग्रेस का यही हाल हुआ है कांग्रेस पार्टी सिर्फ नेताओं और कागज़ की पार्टी बनकर रह गयी मुझे डर है की धीरे-धीरे नागपुर भाजपा नेताओं की पार्टी बनती जा रही है। फ़िलहाल इतनी ख़राब स्थिति नहीं है। लेकिन अगर इसे नहीं बदला गया तो यही स्थिति दिखाई देगी। मैं गृहमंत्री हूँ इसलिए हमेशा फीडबैक लेता हूँ कौन क्या कर रहा है इसकी पूरी जानकारी है। इसलिए कह रहा हूँ अपनी कार्य पद्धति को हमें बदलना होगा।
पूर्व नगरसेवकों का व्यवहार ऐसा की वो पूर्व कभी होंगे ही नहीं
फडणवीस ने तल्ख़ टिप्पणी करते हुए कहा की नगरसेवक अभी पूर्व हो चुके है लेकिन सबकी ईच्छा है की वो नगरसेवक बने।कईयों को तो ऐसा लगातार है की वो कभी पूर्व हो ही नहीं सकते है। मै मालिक हूँ ऐसा व्यवहार करना सही नहीं है।पार्टी में कुछ लोग नेताओं के लोग है पार्टी से इन्हे कोई लेना देना ही नहीं है।लेकिन ऐसा चलेगा नहीं वास्तविकता में पार्टी है तो आप है आप अपने दम पर 25% मत ले सकते है लेकिन 75% मत पार्टी के दम पर मिलते है। ऐसी स्थिति में जो चित्र दिखाई देता है।उसे बदलने की जरुरत है मेरा मत है की जब तक कागज़ के काम को ज़मीन पर उतारा नहीं जाता है तब तक हम अपने मतों में बढ़ोतरी नहीं कर सकते है। आज सारे दल हमारे खिलाफ एक हो रहे है इसलिए हमें अधिक ताकत लगानी पड़ेगी।
2024 की लड़ाई जीते तो एक तरह से चीर्विजयी हो जायेगी
देवेंद्र फडणवीस के मुताबिक राजनीति में अर्थनीति नहीं चलती केमिस्ट्री चलती है। आप की समाज से लोगों से केमिस्ट्री कैसी है यह अहम है जिस समय लोगो को ऐसा लगता है की सत्ता में आने के बाद इनमे बदलाव आ गया है उसी समय लोग आप को रिजेक्ट करते है।और जो लोग नागरिकों के बीच लड़कर काम करते है वो तूफ़ान-आंधी में भी काम करते दिखाई देती है।फडणवीस ने शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके से संगठन की रचना का वेरिफिकेशन करने की बात कही।फडणवीस ने कहा की 2024 की लड़ाई अहम है अगर हम इसे जीत गए तो एक तरह से हमारी स्थिति चिरविजयी होने की स्थिति में हम आ जायेंगे।

admin
News Admin