logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेचा जा रहा नकली तेल


नागपुर: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे हैं खाद्य वनस्पति तेल की बिक्री करने के मामले में नागपुर की लकड़गंज पुलिस ने छापा मार कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ लाख रूपयों का माल भी पुलिस ने बरामद किया है. फॉर्चून और किंग्स ब्रांड के नाम पर यह नकली तेल बेचा जा रहा था.

लकड़गंज पुलिस को सूचना मिली थी की स्मॉल फैक्ट्री एरिया स्थित बगड़गंज परिसर में लक्ष्मी ऑयल स्टोर नामक दुकान में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली तेल  बेचा जा रहा है. 

दरअसल आईपी इन्वेस्टिगेशन एंड डिटेक्टिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड मुंबई की इस कंपनी के सीनियर इन्वेस्टिगेटर ऑफिसर अनूप कोलम और पुरुषोत्तम महाजन को जानकारी मिली थी की कुछ लोग फॉर्चून और किंगस कंपनी के ब्रांड के तले नकली तेल बाजार में बेच रहे हैं.

इसी सूचना पर दो महीनों तक उन्होंने लकड़गंज परिसर में जांच की थी और खबर सही पाए जाने के बाद लकड़गंज पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने छापा मार कर वासुदेव खण्डवानी नामक व्यापारी को उसके दो कर्मचारियों कामगार मोरेश्वर गोमड़े और अतुल रायपुरा को नकली तेल बेचते हुए और उसकी पैकिंग करते हुए गिरफ्तार किया. 

इस दौरान पुलिस ने 73 तेल से भरे पीपे और 123 खाली पीपों सहित कंपनी के ब्रांड के स्टीकर, बजन मशीन और पैकिंग के साहित्य सहित करीब डेढ़ लाख रुपए के माल को भी बरामद किया है. फॉर्चून और किंगस कंपनी के ब्रांड के नाम पर इस तेल को बाजार में बेचा जा रहा था.