logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पटगोवारी गांव के किसानों ने पैदल मोर्चा, MIDC की अधिसूचना रद्द करने की मांग


नागपुर: जिले की पारशिवनी एवं रामटेक तहसील के कुल 4 गांवों के अंतर्गत आने वाली MIDC की अधिसूचना रद्द करने की मांग को लेकर लेकर आज पटगोवारी गांव के किसानों ने पैदल मोर्चा निकाल कर तहसीलदार रमेश कोलपे को ज्ञापन सौंपा।

रामटेक एवं पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले पटगोवारी, आमडी, चिंचभुवन एवं नयाकुंड को मिलाकर कुल 3000 एकड़ कृषि भूमि में आने वाली MIDC को लेकर पटगोवारी के सैकड़ों किसानों ने पंचायत समिति रामटेक कार्यालय से पैदल मोर्चा निकाला। जिसमें शासन प्रशासन सहित स्थानीय विधायक के विरोध में नारे लगाते हुए किसान SDO कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की गई। 

इसके बाद तहसीलदार रमेश कोलपे को किसानों सहित प्रहार के जिलाध्यक्ष रमेश कारेमोर तथा पंचायत समिति सदस्य कला ठाकरे ने 100 से अधिक किसानों के हस्ताक्षर किया हुआ ज्ञापन देकर MIDC की मान्यता रद्द करने की मांग की। प्रहार के जिलाध्यक्ष ने चेतवानी दी है कि यदि मांग मणि नहीं गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।